बालों का झड़ना कैसे रोके घरेलू उपाय



बालों के झड़ने के कारण कुछ आम कारण


बालों का झड़ना आजकल आम बात हो गई है क्योंकि आजकल का खाना और पीना बहुत ज्यादा बदल चुका है और कुछ भी चीज अच्छी नहीं मिलती मेरा मतलब है बिना मिलावट के इसलिए बाल झड़ सकते है

आजकल प्रदूषण के कारण भी बाल झड़ने लगते है हम कम करने जाते है जिस के कारण बाहर धुआं और गंदी हवा बालों को कमजोर कर देती है जिसे की बाल झड़ने लगते है

आजकल बालों झड़ने की समस्या जवान लोगों में भी देखी जा रही है पहले यह समस्या सिर्फ उम्र के हिसाब से होती थी लेकिन आजकल खान-पान के बदलाव के कारण फास्ट फूड के कारण और पोषण तत्व न मिलने के कारण भी यह सब चीज धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है और बालों की समस्या बढ़ रही है जिसके कारण काफी लोग ज्यादा परेशान होते हैं

कुछ मुख्य कारण जिनसे बाल झड़ सकते है
1. लंबी बीमारी के कारण अगर आपको बहुत समय से किसी लंबी बीमारी थी तो आपका बाल झड़ सकते हैं
2. हार्मोन में बदलाव के कारण भी बाल झड़ सकते हैं
3. दवाइयां के कारण
4. किसी बीमारी के कारण भी आपके बाल झड़ने लगा सकते हैं
5. सर की त्वचा में अगर कोई इंफेक्शन हो जाए तो उसके कारण भी बाल झड़ने लगा सकते हैं
6. पारिवारिक इतिहास के कारण की बाल झड़ सकते हैं अगर आपके परिवार में एक उम्र के बाद सबके बाल झड़ते हैं तो आपकी भी बाल झड़ सकते हैं
7. शरीर में पोषक तत्वों की कमी के कारण भी बाल झड़ सकते हैं
8. तनाव के कारण भी बाल झड़ सकते है

बालों के झड़ने का रोकने के तरीके घरेलू
1. प्याज के पानी – प्याज का पानी भी बाल झड़ने में रोके जा सकते है सब से पहले प्याज को पीस ले फिर उसका पानी निकल ले और इसके पानी को बालों की जड़ों में लगाए

2. तेल से मसाज – कोई भी नेचुरल तेल ले और अपने सर की मतलब बालों की जड़ों पे अच्छे मसाज करे इसे आपको बहुत ज्यादा फायदा होगा आप इसमें नारियल और सरसों का तेल इस्तेमाल कर सकते है

3. हिना और मेहदी का पेस्ट बना ले और अपने बालों को लगाए आपको थोड़े समय बाद इसका असर दिखेगा आपको इस पेस्ट के सूखने के बाद सादे पानी से धो ले

4.नमक और काली मिर्च को नारियल के तेल में मिला ले और अच्छे से लगा ले जहां पर बाल न हो इसे आपको थोड़े समय में फायदा दिखेगा

5. नीम और बैर के पते को ले और दोनों को पानी में उबाल ले और पानी ठंडा करने के बाद बालों को धो ले इसे आपको थोड़े टाइम बाद फायदा होगा

6. नींबू और नारियल का तेल ले इसमें नारियल का तेल ज्यादा ले और दोनों को मिला ले और जहां बाल कम हो या झड़ रहे हो वह पे लगाया करे इसे आपको काफी फायदा होगा।


Disclaimer – इस में बताई गई बातों की हम कोई पुष्टि नहीं करते है इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की सलाह ले ।






Leave a Comment