आजकल लोग वर्कआउट इसलिए करते हैं, ताकि वह फिट रहे लेकिन कुछ लोग वर्कआउट करने के बाद भी फिट नहीं रह पाते हैं। और ना ही उनका वजन घटता है तो चलिए जानते हैं, किस वजह से यह दिक्कत आती है?
व्यायाम करने के बाद भी वजन क्यों बढ़ता है
हमारे शरीर का हर एक अंग और हर एक मांसपेशियां चलने फिरने और काम करने के लिए ही बनी है। इसलिए वह एनर्जी भी खर्च करती है, इस हिसाब से करीब आधा किलो मांसपेशियां आराम करते हुए भी 7 से 10 कैलोरी खर्च कर सकती हैं। उस हिसाब से उसी मात्रा में फैट भी जमा होती हैं, लेकिन वह सिर्फ 2 से 3 कैलोरी जला सकती है, यही वजह है कि हमेशा फिटनेस एक्सपर्ट चर्बी को कम करने और मसल्स बढ़ाने की सलाह देते हैं।
इसी वजह से लोग कहते हैं, शिकायत करते हैं कि हम तो दो-तीन महीने से एक्सरसाइज कर रहे हैं। और हमारा मोटापा कम ही नहीं हो रहा है चर्बी घाटी नहीं रही है, ऐसा इसलिए होता है कि हम जब भी कोई नई एक्सरसाइज शुरू करते हैं, तो कुछ दिनों तक ऐसा ही होता है क्योंकि शरीर को नई रूटिंग बनाने में समय लगता है, लेकिन अगर काफी टाइम से आप वर्कआउट कर रहे हैं फिर भी अगर आपका मोटापा नहीं घट रहा है, तो आपको इन चीजों पर जरूर ध्यान देना चाहिए।
क्या कारण हो सकते हैं?
सोशल मीडिया के रिपोर्ट के अनुसार इसके कुछ ऐसे कारण हो सकते हैं, जब आप अनएक्टिव लाइफस्टाइल से सक्रिय दिनचर्या की ओर बढ़ते हैं, तो शरीर में बदलाव आता है, हो सकता है आपने कुछ फैट कम किया हो, लेकिन साथ ही मसल्स भी विकसित हुई हों. चूंकि मसल्स फैट से भारी होती हैं, इसलिए शरीर पहले से ज्यादा टोंड दिख सकता है, लेकिन वजन मशीन पर आंकड़ा बढ़ सकता है. शुरुआती हफ्तों में शरीर में पानी रुकने की प्रवृत्ति भी वजन बढ़ा सकती है।
खानपान की वजह हो सकती है
खानपान भी बहुत बड़ा कारण हो सकता है? क्योंकि लोग सोचते हैं कि तली भुनी हुई चीज खा लेते हैं. और सोचते हैं कि हम तो जिम जाकर पसीना ज्यादा बहा लेंगे तो सब सेट हो जाएगा. लेकिन संतुलित आहार लिए बिना वजन घटाना बहुत ही मुश्किल काम है। कुछ लोग तो बाहर के ड्रिंक या एनर्जी ड्रिंक लेते हैं. जिससे उसमें कैलोरी होता है और वह नुकसानदायक होते हैं इसलिए हमें खान-पान पर विशेष ध्यान रखनी चाहिए. हमें हमेशा हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए।
नींद की कमी का कारण भी बहुत बड़ा कारण हो सकता है
नींद कम लेने का कारण भी मोटापा हो सकता है. क्योंकि एक्सपर्ट का मानना है कि हमें 24 घंटे में 7 से 9 घंटे नींद जरूर लेना चाहिए पर्याप्त मात्रा में नींद ना लेने की वजह से शरीर थका महसूस होता है. और जैसे कि हम जिम जाते हैं उसमें असफलता हो जाता है. और नींद कम लेने की वजह से हार्मोन भी असंतुलित हो जाते हैं. जिससे मोटापा बढ़ाना आम चीज हो जाती है।
वर्क आउट की समस्या
सिर्फ वर्कआउट करने से ही मोटापा नहीं घटता है. वर्कआउट करना भी हमें पता होना चाहिए कि हमें कैसे कौन सी एक्सरसाइज करनी है. कैसे हमें जिम में जाकर कौन सी एक्सरसाइज करनी है जिससे हमारा मोटापा घटे इसीलिए हमें वर्कआउट भी सही जानकारी के साथ करना चाहिए.
खाना समय पर न खाना
यह खाना समय पर ना खाना भी बहुत बड़ी समस्या हो जाती है. क्योंकि कई लोग रात को ना सोने का टाइम ना खाने का टाइम तो हमें इसलिए खाना भी समय पर खाना चाहिए. ताकि वह अच्छी तरीके से शरीर में जाकर पचे ताकि हम फिट रहे. अगर हम समय से खाना भी नहीं कहेंगे, तो यह भी कारण बहुत बड़ा हो सकता है. इसलिए हमें समय पर खाना खाना चाहिए.
सही डाइट लेना
सही से डाइट लेना चाहिए क्योंकि हम लोग जिम या जब वर्कआउट करने जाते हैं. तो हमें यही नहीं पता होता कि हमें कौन सी डाइट लेनी चाहिए, वर्कआउट के समय क्या खाना चाहिए. जिम जाने के टाइम इसलिए हमें पूरी जानकारी के साथ हमें वर्कआउट या जिम स्टार्ट करना चाहिए हमें डाइट का भी पूरी जानकारी होनी चाहिए. कि हमें डाइट में क्या लेना है तभी हम फिट रह पाएंगे.
वर्कआउट करने का समय
यह भी हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है. कि हमें किस टाइम पर वर्कआउट करना चाहिए या जिम करना चाहिए क्योंकि जब हम एक टाइम के अनुसार समय के अनुसार जब हम वर्कआउट शुरू करेंगे, और साथ में सही एक्सरसाइज के साथ करेंगे, तो हमें इससे राहत जरूर मिलेगी. इसलिए हमें जिम या वर्कआउट करने का एक समय निर्धारित जरूर करना चाहिए.
Disclaimer:- दोस्तों यह सारी जानकारी इंटरनेट द्वारा इकट्ठा की गई है. तक सही जानकारी आपके पास पहुंचे यह किसी दवा या इलाज का दावा नहीं करता है इससे पहले अच्छी जानकारी ले तभी इस्तेमाल करें।