आजकल के समय में लगभग हर कोई व्यक्ति अपने मानसिक रूप को लेकर तनाव में रहता है. जिससे वह बीमार रहता है और मन अशांत रहता है इससे छुटकारा पाने के लिए हमें क्या-क्या करना चाहिए यह जानने के लिए इसे पूरा पढ़े।
Table of Contents
1.मानसिक तनाव होने के क्या क्या कारण होते हैं
मानसिक तनाव होने के कारण कई प्रकार के कारण हो सकते हैं, लेकिन हम आपको कुछ कारणों के बारे में बताएंगे जो हमारे लिए बहुत ही हानिकारक होते हैं जिससे हमें मानसिक तनाव हो जाता है।
2.नौकरी पर काम का दबाव
अगर हम लोग काम या नौकरी करते हैं तो हमें वहां पर भी कई बार बहुत लंबे समय तक कार्य करना या बहुत ज्यादा काम करना यह हमारे मानसिक तनाव को बहुत ही जल्दी बढ़ता है जिससे हम मानसिक रूप से अशांत रहते हैं।
3.पैसों के तंगी के कारण
कई बार तो हम अपने जीवन में पैसों को लेकर बहुत ही ज्यादा टेंशन में आ जाते हैं. और इससे हमारा मन अशात हो जाता है जिससे हम बीमार हो जाते हैं, और जो हमारे मानसिक संतुलन के लिए बिल्कुल ही अच्छा नहीं होता है।
4.बीमारी या स्वास्थ्य समस्याएं के कारण
हम लोग कई बार अपने स्वास्थ्य या परिवार में किसी को लंबी बीमारियां, चोट लगने के कारण भी मानसिक रूप से हम तनाव में आ जाते हैं, और बहुत ही ज्यादा चिड़चिड़ापन हो जाता है इसलिए हमें इन चीजों से जरूर बचना चाहिए और हमें जितना हो सके उतना ही अपने मन को शांति तरीके से काम लेना चाहिए।
5.नींद की कमी के कारण
आजकल के समय में थकान भरी जिंदगी से हर कोई अपनी भरपूर नींद ना लेने के कारण वह बीमार हो जाता है, और स्ट्रेस में आ जाता है जिससे वह किसी न किसी बीमारी का शिकार हो जाता है तो हमें भरपूर मात्रा में नींद जरूर लेनी चाहिए।
6.बेरोजगारी के कारण
आजकल हमारे भारत देश में बेरोजगारी बहुत ही ज्यादा बढ़ गई है, जिससे हमारे युवा सबसे ज्यादा परेशान है अगर वह कहीं पर प्राइवेट नौकरी कर भी रहे हैं और नौकरी छूट जाने के कारण भी उन्हें दोबारा काम नहीं मिलता है जिससे वह बहुत ही ज्यादा मानसिक रूप से तनाव में आ जाते हैं और बीमार हो जाते हैं।
ये भी पढ़ें :- जोड़ों का दर्द कैसे ठीक करे घरेलू उपाय
7.व्यक्तिगत या पर्सनल प्रॉब्लम के कारण
कई बार हम अपनी पर्सनल प्रॉब्लम को लेकर परेशान हो जाते हैं क्योंकि हम उसे समस्या को अपने घर में या किसी अपने बड़े को नहीं बता सकते इससे हम मानसिक रूप से कमजोर हो जाते हैं और चिड़चिड़ापन हो जाता है कई बार हम अपने दोस्तों को लेकर भी मानसिक रूप से तनाव में आ जाते हैं।
8.मानसिक तनाव या मान को स्वस्थ रखने के उपाय
दोस्तों हमने आपके ऊपर दिए गए कुछ ऐसे कारणों के बारे में बताया है जिससे कि हम लोग बहुत ही ज्यादा मानसिक रूप से तनाव में आ जाते हैं. लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय के बारे में बताएंगे जिसको करने से आप मानसिक तनाव से बच सकते हैं।
9.गहरी सांस लेना चाहिए
अगर हम किसी भी समय या किसी भी प्रकार से हम मानसिक रूप से तनाव में है, तो हमें उसे समय यह करना चाहिए कि हमें एक मुद्रा में बैठकर लंबी सांस लेनी चाहिए, जिससे हम अपने तनाव को तुरंत काम कर सकते हैं यह उपाय एक मुद्रा में बैठकर आंखें बंद करके करना चाहिए।
10.भरपूर मात्रा में नींद जरूर लें
अगर आप पर्याप्त मात्रा में नींद ले रहे हैं तो आपकी दिनचर्या बहुत ही सामान्य प्रकार की एहसास होगी, और तनाव दूर होगा और आपका शरीर एक्टिव रहेगा इसलिए हमें दिनभर काम करने के बाद शरीर बहुत ही ज्यादा थक जाता है तो इसे हमें पर्याप्त मात्रा में नींद जरूर देनी चाहिए इससे हम मानसिक तनाव से बच सकते हैं।
11.सुबह उठे और चलें
अगर हम शारीरिक गतिविधि कर रहे हैं तो यह हमारे मानसिक तनाव के लिए ही नहीं बल्कि शारीरिक रूप से भी बेहतर बनाती है, क्योंकि सुबह-सुबह उठकर हम लोग फोन देखने लग जाते हैं जिससे उसमें निकलने वाली रोशनी हमारे आंखों के लिए बहुत ही नुकसान करती है, इसलिए हमें सुबह उठकर पैदल जरूर चलना चाहिए अगर आप गांव में है तो आपने आस पड़ोस में पैदल जरूर टहलना चाहिए जिससे हमारा दिनचर्या बहुत ही अच्छी रहेगी।
12.नए लोगों से जुड़े या बात करें
नए और अच्छे रिश्ते भी हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है. क्योंकि इसमें हम किसी प्रकार की अगर मानसिक तनाव में है तो हम किसी नए या दोस्त से बातचीत कर सकते हैं जिससे अपनेपन और आत्मसम्मान की भावना विकसित करने में हमें मदद मिलती है, और एक सकारात्मक अनुभव साझा करने का अवसर प्रदान होता है इसलिए हमें दूसरों से बातें जरूर करनी चाहिए।
13.हरी सब्जियों का करें सेवन और भरपूर मात्रा में पिए पानी
हमें अपनी दिनचर्या को अच्छा बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियों का ही सेवन करना चाहिए. क्योंकि इनमें भरपूर मात्रा में विटामिन और आहार पाए जाते हैं जो हमारे शारीरिक और मानसिक के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही ज्यादा लाभदायक होते हैं ताजे फलों का सेवन करना चाहिए और भरपूर मात्रा में पानी जरूर पीना चाहिए, क्योंकि हम कई बार बाहर का खाना खा लेते हैं जो हमारे शरीर के लिए नुकसानदायक होता है और हम मानसिक और शारीरिक रूप से अस्वस्थ हो जाते हैं।
Disclaimer – इन सभी सुझावों का इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले हम इनकी पुष्टि नहीं करते यह लोगों द्वारा और इंटरनेट द्वारा जानकारी प्राप्त करी गई है।