बालतोड़ क्यों होता है और कैसे ठीक करें

बालतोड़ समस्या एक आम समस्या है यह लगभग हर एक इंसान के शरीर में हो जाती है. और हम उसे जल्दी से जल्दी छुटकारा पाना चाहते हैं क्योंकि यह बहुत ही कष्टदायक होती है जो बाल टूटने से होती है इसलिए इसको बाल तोड़ के नाम से जाना जाता है तो आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि यह क्यों होता है और उसको कैसे जल्दी से जल्दी ठीक किया जा सकता है।

1.बाल तोड़ के कारण

आज हम आपको बताएंगे कि बालतोड़ क्यों और कैसे होता है जिससे हमारे शरीर में यह होता है और यह किन कर्ण की वजह से होता है कि हमारे शरीर में कई प्रकार की कोई वजह से भी या होता है तो चलिए जानते हैं।

2.बैक्टीरिया के संक्रमण के कारण

जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं, कि हमारी त्वचा पर ज्यादा तेली आया ज्यादा गंदगी होने से हमारे रोमछिद्र के जरिए हानिकारक कीटाणु हमारी त्वचा के अंदर चले जाते हैं, जिससे बाल तोड़ होने की बहुत ही ज्यादा चांस बढ़ जाते हैं इसलिए हमें इससे बचना चाहिए।

3.त्वचा में रगड़ और खराब साफ सफाई

कई बार हमारे शरीर में पसीने हमने से हाइजीन ना रखने पर संक्रमण बढ़ जाता है, जिससे त्वचा पर अनेक प्रकार के बीमारियां हो जाती है और बालतोड़ हो सकता है. इसके अलावा टाइट कपड़े पहनने से भी हमारी त्वचा बार-बार रगड़ती रहती है, इससे भी बालतोड़ हो जाता है तो हमें इससे बचना चाहिए।

4.विटामिन की कमी के कारण

विटामिन की कमी के कारण भी आपको बालतोड़ हो सकता है, क्योंकि इससे हमारे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने या पोषक तत्वों की कमी होने के कारण हमारे शरीर में बालतोड़ का होना शुरू हो जाता है तो हमें अपनी इम्यूनिटी पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

5.गलत दवाओं का सेवन करना

गलत दावों का सेवन करने से भी हमारे शरीर में बालतोड़ हो सकता है, क्योंकि गलत दावों का सेवन करने से हमारे शरीर में सबसे पहले हमारी त्वचा पर प्रभाव पड़ता है. जिससे हमारी त्वचा कमजोर हो जाती है और बाल टूटना शुरू हो जाते हैं जिससे हमें बहुत ही समस्या का सामना करना पड़ता है।

6.बालतोड़ के क्या-क्या लक्षण होते हैं

दोस्तों बाल तोड़ के अनेक प्रकार के लक्षण होते हैं, कुछ लक्षण आपको हम बताएंगे जिसको अपने शरीर पर दिखाने से या महसूस करने से आप जान सकते हैं कि हम बाल तोड़ के ही लक्षण है।

त्वचा में फोड़े से मवाद का बहना

त्वचा पर मटर के आकार का फोड़ा होना

त्वचा पर होने वाले फोड़े में सफेद या पीले प्रकार का मवाद भर जाना

यह त्वचा के किसी अन्य भाग में फोड़े का होना और उसमे मवाद भर जाना यह भी लक्षण हो सकता है।

ये भी पढ़ें :- चेहरे को सावले से गोरा कैसे करे

7.बालतोड़ को ठीक करने का घरेलू उपाय

दोस्तों अभी तक हमने आपके ऊपर दी गई जानकारी में बताया कि बालतोड़ कैसे होता है और उसके क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं, लेकिन हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय के बारे में बताएंगे जिसको करने से आप घर पर ही बालतोड़ को ठीक कर सकते हैं।

8.नीम के पत्ते का करें इस्तेमाल

दोस्तों नीम का प्रयोग दवाइयो में वैसे भी किया जाता है लेकिन यह हमारे त्वचा के लिए भी बहुत ही लाभदायक है त्वचा पर किसी प्रकार का मुहासा हो या फिर फोड़ा फुंसी नीम का इस्तेमाल करने से इसको बहुत ही कम समय में हम ठीक कर सकते हैं. और नीम हमारे त्वचा में संक्रमण और सूजन को भी काम करता है वह घाव को जल्दी भरता है।

उपयोग कैसे करें

इसका इस्तेमाल करने के लिए हमें नीम के पत्ते को अच्छी तरह डॉकर उसे पीस लेना चाहिए जिससे वह एक पेस्ट बन जाए फिर हम अपनी प्रभावित त्वचा पर लगा सकते हैं इसके अलावा हम नीम के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

9.हल्दी का लगे लेप

हल्दी एक प्रकार का आयुर्वेदिक इलाज है, क्योंकि इसमें एंटीबैक्टीरियल गुड पाए जाते हैं जो हमारी त्वचा और हमारे शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक होते हैं।

उपयोग कैसे करें

इसका उपयोग करने के लिए हमें सबसे पहले पिसी हुई हल्दी को लेकर पानी में अच्छी तरह से मिक्स कर लेना जिससे यह एक लेप के प्रकार का बन जाए, फिर इसको प्रभावित त्वचा पर लगे जो हमारे दर्द और सूजन को भी काम करता है।

10.प्याज का करें इस्तेमाल

प्याज भी हमारे बालतोड़ होने से छुटकारा दिला सकता है, क्योंकि यह घरेलू नुस्खे पर तैयार किया हुआ इलाज है क्योंकि इसमें एंटीबैक्टीरियल गुड होते हैं जो हमारी त्वचा में फैले संक्रमण को काम करते हैं. और बालतोड़ भी जल्दी से कम होता है और थोड़ा भी ठीक हो सकता है।

उपयोग कैसे करें

इसका उपयोग करने के लिए हमें प्याज के छोटे-छोटे टुकड़े काट लेने हैं. और इस इन टुकड़ों को बालतोड़ के फोड़े पर रखें फिर उसे साफ कपड़े से बांध लें।

11.गर्म पानी से करें सिकाई

अगर आप भी बालतोड़ हो चुका है, तो हमें इसको गर्म पानी से सिकाई करनी चाहिए इसकी सिकाई करने के लिए हमें दिन में 3 से 4 बार साफ सूती कपड़े को गर्म पानी में डुबोकर 10 मिनट तक फोड़े की सिकाई करें इससे मवाद प्राकृतिक रूप से बाहर आ जाएगा, और आपको दर्द से राहत मिलेगा।

12.बालतोड़ से बचने के सहज उपा

सबसे पहले बालतोड़ से बचने के लिए हमें ढीले कपड़े पहनना चाहिए क्योंकि, हमें टाइट कपड़े पहनने पर त्वचा बार-बार रगड़ती है जिससे त्वचा के बालों को नुकसान होता है और वह बाल कमजोर हो जाते हैं जिससे बाल टूटने की संभावना बढ़ जाती है बालतोड़ हो सकता है इसलिए हमें ढीले कपड़े ही पहनना चाहिए।

साफ सुथरे कपड़े हमें पहनना चाहिए, क्योंकि कभी-कभी गंदे कपड़े पहनने से भी संक्रमण फैल सकता है और बालतोड़ होने की समस्या हो सकती है. तो हमें ज्यादा से ज्यादा साफ कपड़े पहनना चाहिए।

हमें अपने चेहरे की सेविंग या वैक्सिंग बहुत ही ध्यान से करवानी चाहिए, क्योंकि यह भी बालतोड़ होने का कारण हो सकता है इसलिए हमें सावधानी पूर्वक वैक्सिंग या सेविंग करके बोल तोड़कर समस्या से बचा जा सकता है।

Disclaimer – इन सभी सुझावों का इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले हम इनकी पुष्टि नहीं करते यह लोगों द्वारा और इंटरनेट द्वारा जानकारी प्राप्त करी गई है।

Leave a Comment