बहुत कम समय में सुंदर बनने के चक्कर में कुछ लोग अक्सर ऐसी गलतियां करते हैं, जिनको करने से बाद में पछतावा होता है क्योंकि हम ऐसा करते हैं कि कम समय में ज्यादा चमक पाने के लिए गलत चीज या अनाप-शनाप स्किन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर लेते हैं फिर बाद में हमें उसे पछतावा हो होता है. इससे बचने के लिए हमें क्या करना चाहिए, यह जानने के लिए इसे पूरा पढ़ें।
Table of Contents
1.स्किन को जल्दी चमकदार बनाने के चक्कर में होने वाली गलतियां
हम लोग अपनी स्किन को लेकर बहुत ही ज्यादा कभी-कभी सीरियस हो जाते हैं. जिसके चक्कर में हम अनाप-शनाप चीजों या प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर लेते हैं जिसके चलते हमारी स्किन में अनेक प्रकार की परेशानियां हो जाती हैं. और बाद में पछतावा होता है तो हम कुछ गलतियों के बारे में आपको बता रहे हैं जिसको हमें भूलकर भी नहीं करनी चाहिए।
2.बिना डॉक्टर के सलाह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना
कई बार हम क्रीम या ऐसे ब्लीच का इस्तेमाल कर लेते हैं जिनको हम सिर्फ किसी टीवी ऐड या फिर किसी लोगों को देखकर कर लेते हैं कि हमारी स्किन बहुत ज्यादा बहुत कम समय में चमकदार दिखेगी लेकिन वह हमारे स्किन के लिए बहुत ही हानिकारक होती है, क्योंकि हम लोग बिना डॉक्टर की सलाह के यह प्रोडक्ट इस्तेमाल कर लेते हैं इसलिए हमें यह चीज इस्तेमाल करने से पहले हमें डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
3.स्किन को ज्यादा स्क्रब करना
हम लोग अपनी स्किन को गोरा और चमकदार बनाने के चक्कर में अनेक प्रकार के स्क्रब बहुत ही ज्यादा मात्रा में इस्तेमाल कर लेते हैं. जबकि हमें एक हफ्ते में बहुत ही ज्यादा दो बार स्क्रब का इस्तेमाल करना चाहिए. इससे ज्यादा स्क्रब का इस्तेमाल करने से हमारे चेहरे की खाल छिल जाती है. और चेहरा लाल हो सकता है वह हमें नुकसान पहुंचा सकता है इसलिए हमें एक हफ्ते में दो बार से ज्यादा स्क्रब का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
ये भी पढ़ें :- पिचके गालों को गोल मटोल कैसे बनाए घरेलू उपाय
4.धूप से हमेशा बचकर रहना चाहिए
हम लोग अपने काम या ऑफिस जाने के चक्कर में सनस्क्रीन लगाना भूल जाते हैं. और वह हमारी स्किन के लिए बहुत ही हानिकारक होता है क्योंकि धूप की किरणें सीधा हमारे चेहरे पर पड़ती है, जिससे चेहरे पर झाइयां और अनेक प्रकार के दाग हो जाते हैं इसलिए हमें अपने ऑफिस या कम पर जाते हुए, अपने चेहरे को कपड़े से जरूर ढकना चाहिए।
5.मेकअप लगाने के बाद सो जाना
कुछ लोगों को यही नहीं पता है, कि हमें रात में मेकअप हटाकर ही सोना चाहिए क्योंकि हम अगर मेकअप हटाकर नहीं सोते हैं, तो हमारे रोम छिद्र बंद हो जाते हैं. जिससे चेहरे पर पिंपल निकलना शुरू हो जाते हैं तो इसलिए हमें सोने से पहले मेकअप को अच्छी तरह हटाकर फिर सोना चाहिए।
6.ज्यादा पाउडर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए
अगर हम अपनी स्किन में ज्यादा पाउडर का इस्तेमाल कर रहे हैं. तो वह स्किन की चिपचिपाहट को कुछ समय के लिए कम हो सकते हैं, लेकिन ज्यादा बेस में ज्यादा पाउडर अप्लाई करने से स्किन के पोर्स गहरी नजर आने लग जाते हैं. इससे स्किन पहले से ज्यादा ड्राई हो जाती है और त्वचा के बैरियर भी डैमेज होने शुरू हो जाते हैं।
Disclaimer – इन सभी सुझावों का इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले हम इनकी पुष्टि नहीं करते यह लोगों द्वारा और इंटरनेट द्वारा जानकारी प्राप्त करी गई है।