सर्दियां शुरू होती ही हमारी स्किन में अनेक प्रकार की प्रॉब्लम्स का होना शुरू हो जाती है. क्योंकि सर्दियों में हमारी स्किन रूखी और बेजान हो जाती है जिससे हमारी स्किन मुलायम नहीं रहती है इसके लिए हमें अनेक प्रकार के प्रोडक्ट आते हैं जिसका इस्तेमाल करने की जरूरत पड़ती है, क्योंकि हमें अपनी स्किन को सर्दियों में मुलायम बनाना या रखना बहुत ही जरूरत है इसलिए सर्दियों में हमें अपनी स्किन की देखरेख ज्यादा करनी चाहिए।
Table of Contents
1.सर्दियों में हमारी स्किन रखी और बेजान क्यों हो जाती है?
दोस्तों सर्दियों में हमारी स्किन में अनेक प्रकार की समस्याएं होती है, जिसके मुख्य कारण है हवा में नमी की कमी, ठंडी हवाएं और गर्म पानी से नहाना इसके अलावा और भी कारण हो सकते हैं तो हम कुछ कर्म के बारे में आपको मुख्य तरीके से बताएंगे।
2.पानी कम पीने के कारण

सर्दियां शुरू होते ही हम लोग पानी पीना कम कर देते हैं. और प्यास भी कम लगती है लेकिन हमें पानी भरपूर मात्रा में ही पीना चाहिए क्योंकि पानी कम पीने से हमारी स्किन अंदर से डिहाइड्रेट हो जाती है, जिससे हमारी स्किन रूखी और बेजान नजर आती है और नमी की कमी बनी रहती है. इसलिए हमें पानी भरपूर मात्रा में ही पीना चाहिए।
3.हीटर के इस्तेमाल के कारण

हमें अपने घर पर या ऑफिस में या दफ्तर में चल रहे हीटर वह हवा को बहुत ही ज्यादा सूखा बना देती है, जिससे हमारी स्किन का पानी उड़ जाता है इसलिए हमारी स्किन सूखी नजर आती है तो हमें हीटर का इस्तेमाल बहुत ही काम करना चाहिए।
4.गर्म पानी के इस्तेमाल के कारण

सर्दियों में हम बहुत ही ज्यादा गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं, उसी से हम नहाते हैं उसी को हम पीते हैं लेकिन ज्यादा गर्म पानी से नहाने से हमारी स्किन से नेचुरल तेल खत्म हो जाता है. जिससे स्किन बैरियर कमजोर हो जाती है तो हमें ज्यादा गर्म पानी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
5.सर्दी में स्किन के देखभाल के मुख्य तरीके
दोस्तों ऊपर दिए गए हुए कुछ कारणों के बारे में बताया है जिससे हमारे स्किन में होने वाली समस्या ज्यादा बढ़ जाती है. और अब हम आपको कुछ ऐसे मुख्य देखभाल के तरीके के बारे में बताएंगे जिसको करने से आप अपनी स्किन को सर्दियों में भी मुलायम रख सकते हैं।
6.होठों का रखें ख्याल

हमें अपने होठों का ख्याल सर्दियों में बहुत ही अच्छी तरीके से रखना चाहिए, क्योंकि सर्दी में सबसे ज्यादा होठों को फटने का डर होता है क्योंकि नमी कम हो जाती है इसलिए होंठ फटने के चांस बहुत ज्यादा बढ़ जाते हैं, इसके लिए हमें पेट्रोलियम जेली या फिर लिप बाम का इस्तेमाल करना चाहिए।
7.नहाने के बाद करें तेल थेरेपी

तेल हमारी त्वचा के लिए बहुत ही जरूरी है। क्योंकि सर्दियों में इसका इस्तेमाल हमारी त्वचा को बहुत ही ज्यादा नमी प्रदान करता है. सर्दियों में वैसे त्वचा हमारी ड्राई हो जाती है और कुछ हमारी आदत भी त्वचा पर असर डालती है जैसे कि इन दिनों लोग नहाते वक्त ज्यादा तेज गर्म पानी का इस्तेमाल कर लेते हैं, तेज गर्म पानी का इस्तेमाल करने से सर की त्वचा ड्राई हो जाती है जिससे डैंड्रफ बढ़ने की बहुत ही ज्यादा चांस बढ़ जाती है और यह शरीर के त्वचा पर भी असर डालता है।
इसलिए हमें नहाने के बाद अपने शरीर की मालिश तेल से जरूर करनी चाहिए, क्योंकि तेल की मालिश करने से हमारी रूखी हुई स्किन नाम हो जाती है जिससे हमारी स्किन में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होती है।
ये भी पढ़ें :- जोड़ों का दर्द कैसे ठीक करे घरेलू उपाय
8.स्किन को मॉइश्चराइज जरूर करें

सर्दियों के मौसम में होने वाला प्रदूषण और चलने वाली हवाएं हमारी स्किन की नमी को शोक लेती है, जिससे हमारा चेहरा रुखा हो जाता है ऐसे में त्वचा को आर्टिफिशियल तरीके से नमी प्रदान करने की जरूरत पड़ती है। इसलिए हमें मार्केट में उपलब्ध बॉडी लोशन, मॉइस्चराइजर, क्रीम, लिप बाम आदि का इस्तेमाल करना चाहिए। और इसे आप अपने घरेलू तरीके से भी मॉइश्चराइज कर सकती है और सर्दियों में एक स्किन केयर रूटीन जरूर बना ले जिससे आप रोज समय से अपने स्किन की देखरेख कर सकें।
9.हमें अपने खाने में परिवर्तन करना चाहिए

आजकल हर कोई चाहता है कि हमारी स्किन चमकदार और खूबसूरत दिखाई दे इसके लिए कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं लेकिन हमारी स्किन को सिर्फ बाहर से ही नहीं बल्कि उसे अंदर से भी खूबसूरत बनाने के लिए हमें पोषण की जरूरत पड़ती है। क्योंकि जितना अच्छा खान-पान आपका होगा आपकी स्किन उतनी ही ज्यादा खूबसूरत और चमकती हुई नजर आएगी, इसके लिए हमें अपने खान-पान में हरी सब्जियों और फल फ्रूट का सेवन करना चाहिए।
10.सर्दियों में स्किन का ख्याल कैसे रखें घरेलू उपाय
सर्दियों में हमें अपनी स्क्रीन का ख्याल कैसे रखना चाहिए इसके लिए आप अपने घर पर ही कुछ तरीके अपना सकते हैं। क्योंकि वह घर पर तैयार किए गए हुए नुस्खे पूरी तरह से नेचुरल होते हैं जो हमारी स्किन को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचते हैं।
11.ग्लिसरीन का करें इस्तेमाल

ग्लिसरीन कॉस्मेटिक उत्पादों में होने वाली एक अहम चीज है। जो हमारे स्किन को मॉइश्चराइजर करने के लिए बहुत ही ज्यादा इस्तेमाल की जाती है और यह गांव में ज्यादा इस्तेमाल की जाती है, ग्लिसरीन हमारी त्वचा की बाहरी लेयर को हाइड्रेट करती है और हमारी त्वचा में होने वाली जलन और घाव को भी भरने में बहुत ही ज्यादा मदद करती है।
12.नारियल के तेल का करें इस्तेमाल

नारियल का तेल हमारे शरीर और स्किन से लेकर हमारे किचन में भी इसका इस्तेमाल होता है। लेकिन कुछ लोग इसका इस्तेमाल स्किन के लिए अनदेखा कर देते हैं लेकिन यह हमारे स्किन के लिए बहुत ही जरूरी है। क्योंकि इसमें वह सारी चीज पाई जाती है जो हमारी स्किन के लिए जरूरी है।
यह तेल हमारी त्वचा में प्रदूषण और दूसरी वजह से हुए नुकसान की भी भरपाई करता है. और हमारी त्वचा को बाहरी इंफेक्शन से बचाने में मदद करता है यह त्वचा के नेचुरल मॉइश्चराइजर का काम करता है।
13.दूध और बादाम का करें इस्तेमाल

सर्दियों के मौसम में हमारे चेहरे पर अनेक प्रकार की समस्या आ जाती है. इसमें सबसे ज्यादा सर्दियों में झाइयों को दूर करने के लिए दूध और बादाम को मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं दूध हमारी स्किन को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ दाग धब्बों को भी काम करने में मदद करता है, दूध त्वचा को ब्लीच करने में सहायक होता है जिससे चेहरे के दाग धब्बे काम हो जाते हैं और बादाम का तेल एक प्राकृतिक एमोलिएंट है जो हमारी त्वचा को नमी बनाए रखने में बहुत ही ज्यादा मदद करता है।
Disclaimer – इन सभी सुझावों का इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले हम इनकी पुष्टि नहीं करते यह लोगों द्वारा और इंटरनेट द्वारा जानकारी प्राप्त करी गई है।