अगर आप भी अपने जोड़ों के दर्द से लंबे समय से परेशान है, तो आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताएंगे जिसको करने से आप घर पर ही ठीक हो सकते हैं क्योंकि बहुत सारे लोगों के दर्द होने पर वह अनेक प्रकार की दवाइयां का सेवन करते हैं. लेकिन उससे कोई असर नहीं होता है इसलिए आप अपने घर पर ही नेचुरल उपाय करिए और दर्द से छुटकारा पाइए।
Table of Contents
1.जोड़ों में होने वाले दर्द के नुकसान
दोस्तों अगर आप भी अपने जोड़ों को दर्द से परेशान हैं, तो इसका इलाज बहुत ही जरूरी है क्योंकि यह आपके रोजमर्रा के काम धंधा को बहुत ही मुश्किल बना सकता है. जैसे की पैदल चलना, सीढ़ियां चढ़ना या फर्श से उठकर खड़े होना उम्र बढ़ाने के साथ-साथ शरीर में लचीलापन और ताकत धीरे-धीरे कम होने लग जाती है जिससे हमें चलने फिरने और शरीर में दर्द बनी रहती है।
2.जोड़ों को दर्द कैसे ठीक करें घरेलू उपाय
आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय और उपचार के बारे में बताएंगे, जिसको आप अपने घर पर ही करने से जोड़ों का दर्द से छुटकारा पा सकते हैं और यह आपके शरीर को किसी प्रकार का नुकसान भी नहीं करेगा क्योंकि घर पर किए गए उपाय पूरी तरह से नेचुरल होते हैं।
3.नमक और पानी से करें सिकाई
सेंधा नमक और पानी की सिकाई करने से आप अपने दर्द से राहत जरूर पा सकते हैं, क्योंकि यह आपके जोड़ों को मुलायम बनता है सूजन कम करता है और इसको करने से आप तुरंत अपने दर्द से राहत पा सकते हैं।
उपयोग
इसका उपयोग करने के लिए हमें गर्म पानी में थोड़ा सा सेंधा नमक मिलना है. और उसे अच्छी तरह से मिक्स कर लेना है फिर इसे कपड़े की मदद से अपने जोड़ों की सिकाई करनी है जिससे आपको अकड़न और सूजन से तुरंत राहत मिलती है।
4.नियमित रूप से हल्की एक्सरसाइज करें
हमें अपने उम्र के हिसाब से शरीर को सक्रिय बनाना बेहद ही जरूरी है खासकर 40 की उम्र के बाद नियमित रूप से एक्सरसाइज करना जोड़ो के दर्द को कम करने का काम करता है और जोड़ों को मजबूत व लचीला बनाए रखना है जो लोग बैठने का काम या लंबे समय तक एक ही मुद्रा में काम करते हैं उनके लिए यह बहुत ही जरूरी है।
कौन सी एक्सरसाइज करें और उसके लाभ
हमें अपनी उम्र के हिसाब से एक्सरसाइज करनी चाहिए जैसे कि हमारी उम्र 40 साल से ज्यादा है तो हमें हल्का योग करना चाहिए जो हमारे जोड़ों को मजबूत बनाता है. साइकलिंग और तरह की करनी चाहिए यह हमारी हड्डियों पर अतिरिक्त दबाव डालें बिना मांसपेशियों को मजबूत व सक्रिय रखते हैं।
ये भी पढ़ें :- होंठों को गुलाबी कैसे बनाए घरेलू उपाय
5.मेथी दाना का करें इस्तेमाल
मेथी दाना भी हमारे शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक होता है. लोग इसका इस्तेमाल सर्दियों में बहुत ज्यादा करते हैं क्योंकि यह सर्दियों में शरीर में होने वाली जकड़न या जोड़ो के ठंडा होने से हमें बचाता है।
उपयोग
इसका उपयोग करने के लिए हमें एक चम्मच मेथी दाने को रात भर पानी में भिगोकर छोड़ देना चाहिए, सुबह इन फूले हुए दानों को खाली पेट चबाएं यह जोड़ों को मजबूत बनाता है और उसके दर्द को काम करता है।
6.वजन पर रखें नियंत्रण
हमें अपने वजन पर नियंत्रण जरूर रखना चाहिए क्योंकि इसका सीधा असर जोड़ों पर पड़ता है, खासकर घुटनों, कूल्हों और रीड की हड्डी पर सबसे अधिक भार पड़ता है जिससे इन जोड़ों पर कई प्रकार की समस्याएं पैदा हो सकती है और बढ़ भी सकती है।
वजन कम करने के उपाय और लाभ
हमें हर दिन काम से कम 30 मिनट तक पैदल जरूर चलना चाहिए और हल्का योग करना चाहिए।
हमें संतुलित डाइट लेनी चाहिए जिसमे फाइबर प्रोटीन और कम कैलोरी वाले खाद्य पदार्थ हो।
हमें तालिब बनी हुई चीजों से बचना चाहिए और मिठाइयों को कम खाना चाहिए।
यह सब कुछ करने से हमें घुटनों और जोड़ों के पुराने से पुराने दर्द से राहत मिलती है इसलिए हमें यह जरूर करना चाहिए।
7.सरसों के तेल से करें मालिश
सरसों का तेल भी हमारे जोड़ों को कई प्रकार से काम करता है जिससे हमारे जोड़ों का दर्द हमेशा के लिए गायब हो जाता है. तो इसलिए हमें सरसों के तेल का मालिश जरूर करनी चाहिए इससे भी हम जोड़ों के दर्द से छुटकारा पा सकते हैं।
उपयोग
इसका उपयोग करने के लिए हमें सरसों का तेल या मा नारायण तेल को हल्का गर्म करने के बाद हमें दर्द वाली जगह पर इसे धीरे-धीरे मालिश करनी चाहिए, इससे हमारे मांसपेशियों को बहुत ही ज्यादा आराम मिलता है।
8.सिगरेट और शराब का सेवन न करें
सिगरेट और शराब का सेवन हमारे फेफड़ों या लीवर पर ही नहीं बल्कि हमारी हड्डी और जोड़ों को भी नुकसान पहुंचाते हैं. जिससे हमारा रक्त प्रवाह कम हो जाता है और हमारे शरीर में पोषण नहीं पहुंच पाता है, और जोड़ों का दर्द होना शुरू हो जाता है तो इसका सेवन में नहीं करना चाहिए।
इसके दुष्प्रभाव और लाभ
इसका सेवन करने से हमारी हड्डियों की घनता कम हो जाती है, जोड़ों में सूजन और दर्द बढ़ाना शुरू हो जाता है, चोट लगने पर रिकवरी बहुत धीरे-धीरे होती है।
इसका सेवन न करने से हमारी हड्डियों की उम्र बहुत ही लंबी हो जाती है जोड़ों में सूजन कम और अधिक लचीलापन बना रहता है, शरीर में ऊर्जा का स्तर और भी ज्यादा बढ़ जाता है।
9.हल्दी और दूध का करें सेवन
हल्दी और दूध भी हमारे शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक होता है. क्योंकि जैसे आप लोग जानते होंगे कि गांव में इसका उपयोग लोग ज्यादा करते हैं, जैसे कि किसी प्रकार की चोट लगने पर लोग उसे हल्दी का दूध पिलाते हैं जिसे चोट काम हो जाता है और दर्द से राहत मिलती है।
उपयोग
इसका उपयोग करने के लिए हमें एक गिलास गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स कर लेनी है. उसके बाद इसे पीना है क्योंकि हल्दी में करक्यूमिन होता है, जो हमारी सूजन और दर्द को बहुत कम समय में काम करता है।
Disclaimer – इन सभी सुझावों का इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले हम इनकी पुष्टि नहीं करते यह लोगों द्वारा और इंटरनेट द्वारा जानकारी प्राप्त करी गई है।