आजकल हर कोई कोरियन स्किन जैसी खूबसूरत त्वचा पाना चाहते हैं. लेकिन हम उसके लिए उन नियमों का पालन नहीं करते हैं जिससे हमारी त्वचा साफ सुथरी दिखे तो हम आपको कुछ ऐसे रूटीन है जो कोरियन स्किन से संबंधित है, जो आपको प्रतिदिन करना होगा और आपकी त्वचा दैनिक आवश्यकताओं के आधार पर रूटीन भी बना सकते हैं।
Table of Contents
कोरियन स्किन केयर की दिनचर्या के मुख्य नियम
1.शीट मास्क का करें प्रयोग
हमें अपने चेहरे को पर्याप्त मात्रा में नमी प्रदान करने के लिए मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए, जो हमारे चेहरे पर पर्याप्त मात्रा में नमी प्रदान करता है. इसको एक सप्ताह में काम से कम 2 से 3 बार सीरम में भीगे हुए फेस मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए।
2.टोनर का करें प्रयोग
हमारी त्वचा को बेहतर अवशोषण के लिए तैयार करने के लिए हमें हाइड्रेटिंग और pah संतुलन टोनर को हमें अपने चेहरे पर हल्के हाथों से लगाना चाहिए, ताकि भरपूर मात्रा में हमें स्किन को अवशोषण के लिए तैयार हो सके।
3.त्वचा को हाइड्रेट जरूर रखें
कोरियन स्किन केयर रूटीन में स्किन को हाइड्रेट रखना भी बहुत जरूरी माना गया है. इसके लिए हमें अच्छे मॉइश्चराइजर के साथ-साथ टोनर और हेल्यूरोनिक एसिड से भरपूर सीरम का इस्तेमाल करना चाहिए जो हमारी त्वचा को बहुत ही प्राकृतिक तरीके से ग्लो करता है और नेचुरल निखार आता है।
4.आंखों वाली क्रीम का करें प्रयोग
हमें अपने आंखों के लिए भी क्रीम का इस्तेमाल करना चाहिए अब आंखों वाली क्रीम का इस्तेमाल कैसे करना चाहिए, क्योंकि हमारे आंख के आसपास जो भी त्वचा होती है वह बहुत ही नाजुक होती है उसको पोषण देने वाली क्रीम को हल्के हाथों से लगाना चाहिए, जिससे उसे त्वचा पर पड़ने वाले काले धब्बे या झाइयां नहीं होते हैं और आपकी वह त्वचा खूबसूरत दिखती है।
ये भी पढ़ें :- जल्दी खूबसूरत दिखने के चक्कर मे ना करे ये गलतियाँ नहीं तो होगा पछतावा
5.पानी वाले क्लींजर का करें इस्तेमाल
हमें ऑफिस या मार्केट में काम करने के बाद हमारे चेहरे पर बहुत से पसीना और गंदगी जम जाती है. उसको धोने के लिए हमें हल्के फॉर्म या जल क्लींजर का इस्तेमाल करना चाहिए, क्योंकि यह हमारे चेहरे पर जमे हुई गंदगी को अंदर से साफ करता है और नेचुरल निखार देता है।
6.तेल वाले क्लींजर का करें प्रयोग
हम अपने चेहरे पर अनेक प्रकार का मेकअप और क्रीम आदि का इस्तेमाल करते हैं. ताकि हमारी त्वचा साफ और सुथरा दिखे लेकिन हमें इसको हटाने के लिए ऑयली क्लींजर का इस्तेमाल करना चाहिए, क्योंकि रूखी त्वचा पर ऑयल बेस्ट क्लींजर से मेकअप शीबम और सनस्क्रीन को आसानी से हटाया जा सकता है जिससे हमारी त्वचा बहुत ही ग्लो करती है।
7.एक्सफोलिएट जरूर करें
हमें अपनी त्वचा पर मृत कोशिकाओं को हटाने के लिए एक्सफोलिएट करना बहुत ही जरूरी है. क्योंकि अगर हम मृत्यु कोशिकाओं को नहीं हटाएंगे तो हमारी स्किन गंदी नजर आएगी। इसलिए हमें एक सप्ताह में एक से दो बार हल्के रासायनिक एक्सफोलिएट का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए, इसका इस्तेमाल करने से हमारी त्वचा पर मृत्यु कोशिकाओं को हटाने में बहुत ही ज्यादा मदद करता है।
8.सनस्क्रीन का करें प्रयोग
हमें धूप में निकलने पर सनस्क्रीन का इस्तेमाल तो करना ही चाहिए। लेकिन अपनी बढ़ती उम्र के लक्षणों से बचाव के लिए हमें अपनी दिनचर्या को ब्रांड स्पेक्टरम SPF सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें, यह हमारे बढ़ती उम्र के लक्षणों से बचाता है और चेहरे को नेचुरल निखार देता है।
9.स्टीम सेशन का करें प्रयोग
कोरियन स्किन पाने के लिए स्टीम सेशन करना भी बहुत जरूरी है। तो आप केवल फेशियल स्टीम या फिर स्ट्रीम शावर भी कर सकते हैं यह स्टीम पोर्स को खोल देता है और इसके अंदर जमे हुए सभी प्रकार के गंदगी को बाहर निकलता है. आपको केवल स्टीम लेकर छोड़ना ही नहीं है बल्कि कुछ देर तक मसाज भी करना है ऐसा करने से त्वचा को स्टीम देने के बाद उंगलियों की मदद से सर्कुलर मोशन में घूमते हुए डायरेक्शन में स्किन को मसाज दिन 5 से 7 मिनट तक ऐसा करें उसके बाद इसका परिणाम आपके सामने होगा. आपकी स्किन में बहुत ही अच्छा प्रभाव देखने को मिलेगा।
Disclaimer – इन सभी सुझावों का इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले हम इनकी पुष्टि नहीं करते यह लोगों द्वारा और इंटरनेट द्वारा जानकारी प्राप्त करी गई है।