बच्चों का वजन बढ़ने का कारण क्या है

आजकल बच्चों का मोटापा धीरे-धीरे एक बड़ी समस्या बनता जा रहा है जिसको लेकर बहुत से माता-पिता परेशान होते हैं पर वह यह नहीं समझ पाते हैं जल्दी कि वह अपने बच्चों का वजन कैसे कम करें इसीलिए आज मैं आपको कुछ ऐसी बातें बताऊंगा जिससे आप जान सकते हैं कि आपके बच्चे का वजन ज्यादा है या काम और आप उसको कैसे कम कर सकते हैं

कैसे जाने की आपके बच्चे का वजन ज्यादा है

आप अपने बच्चों का वजन नाप सकते हैं और उसकी हाइट कितनी है यह भी और उसके हिसाब से आपको पता लग जाएगा मेरा सीधा सा मतलब है उसका बीएमआई(बॉडी मास इंडेक्स)चेक करना है । कि इसका वजन हाइट के हिसाब से कितना होना चाहिए और क्या इसका वजन ज्यादा है या फिर कम है अगर उसका वजन ज्यादा है तो आप उसको कैसे कम कर सकते हैं यहां मैं आपको उसके वजन को कम करने के बहुत से तरीका बताऊंगा ।

बच्चों का वजन बढ़ने का कारण

बच्चों का वजन बहुत से कारण से बढ़ सकता है पर उसमें से मुख्य कारण यह हो सकते हैं

1. ज्यादा फास्ट फूड खाना

अगर आपका बच्चा फास्ट फूड ज्यादा खाता है मतलब नूडल बर्गर पिज़्ज़ा और तेल से बनी चीजे यह भी एक कारण हो सकता है कि उसका वजन बढ़ गया है आपको इस पर ध्यान रखना होगा कि वह ज्यादा फास्ट फूड न खाए ।

2. एक्सरसाइज न करना

आजकल के बच्चे वीडियो गेम खेलते हैं जिसके कारण बाहर के खेल नहीं खेलते जिसके कारण उनका वजन बढ़ने लगा सकता है इसलिए आपको ध्यान देना है कि आपके बच्चे ज्यादा वीडियो गेम न खेले और बाहर जाकर खेल खेले ताकि उनका वजन और वह सेहतमंद रह सके ।

3. परिवार

अगर आपके परिवार में सभी का वजन ज्यादा है तो यह एक पारिवारिक समस्या है जो पीढ़ी दर पीढ़ी चलती रहती है इसीलिए आपके बच्चों का वजन भी ज्यादा हो सकता है

4. स्ट्रेस लेना

आजकल के बच्चे छोटे उम्र में ही पढ़ाई का ज्यादा स्ट्रेस लेने लग जाते हैं जिसके कारण उनका वजन भी बढ़ने लगा सकता है क्योंकि अगर ज्यादा स्ट्रेस लेते हैं तो बहुत से बच्चे ज्यादा खाना भी खाने लग जाते हैं जिसके कारण उनका वजन बढ़ने लग जाता है

5. सही समय पर भोजन न करना

मतलब जब भी समय मिले तब खाना खाने लग जाना और कोई भी समय निर्धारित न करना और जब समय मिले तब खाना खा लेना इसके कारण भी वजन बढ़ सकता है

6. सामाजिक और आर्थिक कारण

आपके आसपास कैसा मौसम है यह आपकी सेहत पर काफी ज्यादा असर करता है आपके आसपास में कैसे लोग रहते हैं वह भी एक कारण हो सकता है और आपकी आर्थिक स्थिति कैसी है क्या आप सही खाना खाते हैं या फिर आपको सही खाना नहीं मिल रहा है और आपको जो मिलता है वही खा रहे हैं यह भी एक कारण हो सकता है कि आपकी डाइट में सही खाना न शामिल करने के कारण भी आपके बच्चे का वजन बढ़ सकता है

7. हारमोंन का चेंज

हो सकता है कि आपके बच्चों के अंदर हारमोन चेंज हो रहा हो मतलब की हार्मोन बैलेंस में ना हो इसलिए भी उनका भजन हो सकता है बढ़ रहा हो इस चीज के लिए आप डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं ।

तो मैंने आपको यहां कुछ कारण बताया जिसके कारण बच्चों का वजन बढ़ सकता है तो अगर आपको लगता है इनमें से कोई कारण है जिसके कारण आपके बच्चे का वजन बढ़ रहा है तो आप उसमें सुधार लाकर अपने बच्चों का वजन धीरे-धीरे कम कर सकते हैं

Disclaimer – इन सभी सुझावों का इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले हम इनकी पुष्टि नहीं करते यह लोगों द्वारा और इंटरनेट द्वारा जानकारी प्राप्त करी गई है

Leave a Comment