आजकल चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए चेहरा चमकाने के लिए हम लोग महंगे से महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन हम उस प्रोडक्ट का जब तक इस्तेमाल करते हैं तब तक ही हमारे चेहरे पर चमक रहती है, उसके बाद फिर वही काले दाग धब्बे दिखने लग जाते हैं तो इससे छुटकारा पाने के लिए हम आपको कुछ उपाय के बारे में बताएंगे, जिससे आप इसे लंबे समय के लिए छुटकारा पा सकते हैं।
Table of Contents
1.चेहरे पर काले दाग धब्बे क्यों होते हैं?
हम सबसे पहले जानेंगे, कि हमारे चेहरे या स्किन पर काले दाग धब्बे क्यों होते हैं किसकी कमी से होते हैं इसका जनना हमें इसलिए जरूरी है ताकि हम उससे छुटकारा कैसे पाएं और अपने चेहरे को चमकता धमकता सुंदर बना सकें।
2.हारमोंस की दिक्कत के कारण
हमारे शरीर में अनेक प्रकार के हारमोंस पाए जाते हैं. जिनके असंतुलन के कारण हमारे शरीर में अनेक प्रकार की दिक्कतें भी हो जाती है, तो हमें इसको समझने के लिए हमें अपने खान-पान और जीवन शैली में भी परिवर्तन करना चाहिए कई बार महिलाओं में पीरियड्स का अनियमित हो जाना भी इसका कारण हो सकता है जिससे चेहरे पर काले दाग धब्बे पड़ जाते हैं।
3.उम्र के बढ़ने का कारण
उम्र बढ़ने के साथ-साथ चेहरे पर कई प्रकार की दिक्कत आना शुरू हो जाती है. जैसे काले धब्बों का होना अगर इस समय रहते नहीं हटाया गया तो आगे जाकर और भी गहरी हो जाते हैं उसके बाद त्वचा में और भी कई परेशानियां शुरू हो जाती है और रोम छिद्र भी बंद होने लगते हैं, जिससे काले धब्बों का दिखाई देना आम बात है यह समस्या पुरुषों की तुलना में महिलाओं में अधिक होती है।
4.प्रदूषण के कारण
प्रदूषण का कारण यह एक बहुत बड़ा कारण है, जो हमारे सुंदरता पर ही नहीं बल्कि हमारे स्वास्थ्य पर भी बहुत बुरा असर डालता है आजकल हमें प्रदूषण से बहुत ही बचकर रहना चाहिए, जिस प्रकार से प्रदूषण बढ़ रहा है इस प्रकार से हमारे आने वाली पीढ़ी बीमार और को कुसोपित पैदा होगी, इसलिए हमें प्रदूषण से बचना चाहिए और कम से कम प्रदूषण करना चाहिए।
5.चेहरे पर खरोंच या कीड़ों के काटने के कारण
कई बार हमारे चेहरे पर नाखून या किसी अन्य चीज की खरोंच भी पड़ जाती है तो उसके भी काले दाग हो जाते हैं और कई बार राह में चलते हुए या बैठे हुए मक्खी या किसी कीड़ों के काटने से भी काले दाग धब्बे हो जाते हैं।
6.चेहरे के काले दाग धब्बों से बचने के उपाय
हमने आपको कुछ ऊपर दिए गए चेहरे के पर पड़ने वाले काले दाग धब्बों के कारणों के बारे में बताया है, अब हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताएंगे जिसको आप घर पर ही करने से अपने चेहरे के काले दाग धब्बों से छुटकारा पा सकते हैं और आप एक चमकता और चमकता सुंदरता बना सकते हैं।
ये भी पढ़ें :- लड़कों की लंबाई किस उम्र तक बढ़ती है
7.पर्याप्त मात्रा में पोषण आहार लेना
अगर आपको भी अपने चेहरे के काले दाग धब्बों से छुटकारा पाना है. तो हमें पर्याप्त मात्रा में पोषण आहार लेना चाहिए जिसमें हमें रोजाना कम से कम 7 से 8 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए फलों और संतुलित आहार का सेवन करने से हमें चेहरे पर होने वाले काले दाग धब्बों से छुटकारा मिल सकता है।
8.जीवन शैली में कर परिवर्तन
इसके लिए हमें अपने जीवन शैली में भी परिवर्तन करना चाहिए जैसे कि हमें एक प्रकार की रूटीन बनाने चाहिए जिसे हम रोज फॉलो कर सकें, जैसे कि हमें काम के आने के बाद हाथ और मुंह को जरूर अच्छी तरह से धोना चाहिए क्योंकि हम जब बाहर निकलते हैं तो धूल और मिट्टी हमारी स्किन में जम जाती है।
9.आलू से करें काले दाग धब्बे गायब
आलू भी हमारे स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद माना गया है. इसका इस्तेमाल करने के लिए हमें आलू के छोटे-छोटे टुकड़े कर ले और उसे भिगो देना है उसके बाद उन टुकड़ों को काले दाग धब्बों पर 10 मिनट के लिए तक रखें उसके बाद हल्के गुनगुने पानी से धो ले।
आलू का दूसरा इस्तेमाल, हमें सबसे पहले आलू को कद्दूकस कर लेना है फिर उसमें शहद मिलाकर पेस्ट बना लेना है इस पेस्ट के जो भी काले धब्बे है उसे पर 10 से 20 मिनट तक लगाकर रखें इसके बाद अपनी स्किन को गर्म पानी से धो ले।
10.नींबू के रस का करें इस्तेमाल
नींबू का रस भी हमारे चेहरे के काले दाग धब्बों के लिए बहुत ही फायदेमंद है. इसका इस्तेमाल करने के लिए हमें सबसे पहले नींबू का रस लेना है उसमें थोड़ा पानी मिलाकर मिक्स कर लेना है, और फिर रुई से उसे पानी को डुबो कर दाग पर 10 से 20 मिनट तक लगाना है और उसके बाद सूखने देना है 20 मिनट बाद उसको पानी से धो लेना है।
11.हल्दी का पैक बनाएं
हल्दी हमारी स्किन के लिए भी बहुत ही लाभदायक होती है और इसका इस्तेमाल बहुत सारे फेस पैक के लिए किया भी जाता है. इसलिए हमें इसका इस्तेमाल करने के लिए पिसी हुई हल्दी एक कटोरी में ले लेनी है, इसके बाद नींबू का रस और दूध मिलकर इसका पेस्ट बना ले उसके बाद हमें इस पूरे चेहरे पर लगानी है 15 मिनट बाद इसको हमें धो लेना है।
12.लाल प्याज के रस का करें इस्तेमाल
प्याज में विटामिन सी का बहुत बड़ा स्रोत होता है. इसलिए हमें प्याज का इस्तेमाल करने के लिए प्याज को काटकर उसके रस को हम सीधे चेहरे पर लगा सकते हैं इसको लगाने के बाद करीब 30 मिनट तक छोड़ दें, उसके बाद ठंडे पानी से धोएं ऐसा हमें हफ्ते में काम से कम 3 से 4 बार करना चाहिए।
13.ग्रीन टी का करें इस्तेमाल
ग्रीन टी का इस्तेमाल स्क्रीन के लिए बहुत ही लाभदायक माना गया है ग्रीन टी टोनर का काम करती है जो आपकी स्किन को तुरंत आज रखनी है,यह चेहरे की अतिरिक्त बढ़ी हुई चर्बी को भी काम करती है और त्वचा में कसाव करने का काम करती है।
ग्रीन टी का इस्तेमाल करने के लिए हमें इसके बैग को एक छोटी सी कटोरी में भिगोकर रखना है और उसे रात भर के लिए छोड़ दे सुबह उसमें दो बड़े चम्मच गुलाब जल मिला लीजिए, और इसे नहाने से पहले अपने चेहरे पर स्प्रे कर लीजिए तकरीबन 10 मिनट तक रहने के बाद आप नहा सकते हैं इसके अलावा आप उसको फ्रिज में भी रात भर रखकर इसे अपने सिद्ध चेहरे पर लगा सकते हैं. इससे आपके चेहरे के काले दाग धब्बे काम होना शुरू हो जाएंगे।
Disclaimer – इन सभी सुझावों का इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले हम इनकी पुष्टि नहीं करते यह लोगों द्वारा और इंटरनेट द्वारा जानकारी प्राप्त करी गई है।