पिचके हुए गालों को कैसे गोल मटोल बनाए या फुलाए घरेलू तरीके

पिचके हुए गालों को फुलाने और उन्हें गोल मटोल बनाने के लिए आप भी अगर परेशान है, तो हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय के बारे में और गाल पिचके क्यों रहते हैं? उनके कारण के बारे में बताएंगे. जिसको आप अपने घर पर ही करने से अपने गालों को गोल मटोल और खूबसूरत बना सकते हैं।

1.पिचके हुए गालों के क्या-क्या कारण हो सकते हैं?

पिचके हुए गालों को अनेक प्रकार के कारण हो सकते हैं. कुछ कारण हम आपको बता रहे हैं जिनको जानना बहुत ही जरूरी है, और हमें उन पर ध्यान देना चाहिए जिससे हमारे गालों पर किसी भी प्रकार का बुरा प्रभाव न पड़े चलिए जानते हैं उन कर्म के बारे में।

2.उम्र बढ़ाने के कारण

गाल पिचकने का कारण यह भी हो सकता है, क्योंकि हमारी उम्र बढ़ाने के साथ-साथ हमारे चेहरे का कोलेजन और नेचुरल फैट कम होने लगता है जिससे हमारे गालों का पिचकना शुरू हो जाता है. और उम्र बढ़ने के साथ-साथ तो या आपके साथ जरूर ही होता है।

3.पानी कम पीने के कारण

पानी कम पीने के कारण हमारे शरीर में भी बहुत बड़ा प्रभाव पड़ता है. लेकिन चेहरे पर उसका असर सबसे ज्यादा देखने को मिलता है क्योंकि पानी कम पीने के कारण हमारे चेहरे का मॉइश्चराइजर खत्म हो जाता है। जिससे चेहरा सूखा नजर आता है फिर आपके गालों का भी पिचकना शुरू होता है और गाल पिचके नजर आते हैं।

4.अचानक वजन कम होने के कारण

तेजी से वजन कम होना भी हमारे गलों के लिए नुकसानदायक हो सकता है, क्योंकि हम किसी अचानक डाइट को छोड़ते हैं या किसी बीमारी के कारण हमारे शरीर की चर्बी घटने लगती है जिससे हमारे गालों की फैट भी काम हो जाती है। फिर गालों का पिचकना शुरू हो जाता है।

5.आहार की कमी के कारण

अगर हमारे शरीर में किसी प्रकार के विटामिन या मिनरल्स की कमी है तो हमारे त्वचा बेजान हो जाती है और गाल अंदर को धस जाते हैं जिससे हमारे गाल पिचके हुए नजर आते हैं जिससे हमारा चेहरा देखने में बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता है।

6.तंबाकू या गुटके के सेवन के कारण

तंबाकू और गुटके का सेवन भी हमारे गलों के लिए बहुत ही नुकसानदायक होता है, यह हमारे गलो में होने वाले विटामिन को कम कर देता है और हमारे गालों को फैट को भी काम करता है जिससे हमारे गाल पिचके हुए नजर आते हैं इसलिए इसका सेवन नहीं करना चाहिए। यह गलों के नुकसान के साथ-साथ हमारे शरीर को भी बहुत नुकसानदायक है।

7.गालों को गोल मटोल बनाने के घरेलू उपाय

हमने आपके ऊपर दिए गए कुछ कारणों के बारे में बताया है जो हमारे पिचके गालो में बहुत बड़ा महत्व है लेकिन हमें उनसे सावधान रहना चाहिए। और हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं जिसको आप अपने घर पर ही करने से अपने गालों को गोल मटोल और सुंदर बना सकते हैं. जिससे आपका फेस कट देखने में बहुत ही सुंदर लगेगा।

ये भी पढ़ें :- सर्दियों मे स्किन का ख्याल कैसे रखे घरेलू उपाय

8.फ्रेश एलोवेरा जेल से करें मालिश

पिचके हुए गालों को सुधारने के लिए और गोल मटोल बनाने के लिए हम एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं. क्योंकि यह हमारी स्किन के लिए बहुत ही लाभदायक होता है इसका इस्तेमाल करने के लिए इसका जल निकाल कर गालों की गोलाकृत में मसाज करें,यह हमारी त्वचा की कसावट और लचीलेपन को सुधारने में बहुत ही ज्यादा मदद करता है।

9.तेल से करें मसाज

तेल से मसाज करने से भी अपने गालों को गोल मटोल बना सकते हैं। इसके लिए हमें रोज रात में सोने से पहले जैतून या बादाम के तेल से गालों को हल्के हाथों से नीचे से ऊपर की तरफ मालिश करें ऐसा हमें हर रोज 8 से 10 मिनट जरूर करना चाहिए, क्योंकि जैतून व बादाम के तेल में मौजूद विटामिन हमारे त्वचा में कमी होने के कारण को पूरा करते हैं।

10.गुलाब जल और ग्लिसरीन का करें इस्तेमाल

गुलाब जल तो वैसे भी हमारी त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसका इस्तेमाल हमें ग्लिसरीन और गुलाब जल को बराबर मात्रा में मिलाकर फिर इसे अपने चेहरे पर लगाएं क्योंकि इसे लगाने से हमारी त्वचा में नमी पर बनी रहती है जिससे हमारे गाल भरे भरे और गोल मटोल नजर आते हैं।

11.पिचके गालो को फुलाने के लिए करें एक्सरसाइज

पिचके गालों को फुलाने और गोल मटोल बनाने के लिए हमें एक्सरसाइज भी करना चाहिए, एक्सरसाइज करने से हम अपने गालों को बहुत ही जल्द फुला सकते हैं और उन्हें गोल मटोल खूबसूरत बना सकते हैं।

12.अपने मुंह से गुब्बारे फुलाएं

यह एक्सरसाइज भी हमारे पिचके हुए गालों को फूलने में बहुत ही ज्यादा मदद करती है। और गोल मटोल बनती है इसके लिए हमें अपने मुंह से गुब्बारा फुलाना चाहिए और हवा भरकर लगभग 10 सेकंड तक इसे रोकना चाहिए, इस प्रक्रिया को एक दिन में 4 से 6 बार जरूर करनी चाहिए।

13.पफ एक्सरसाइज करें

यह एक्सरसाइज करने के लिए हमें सबसे पहले गहरी सांस लेकर फिर अपने गालों को हवा में फुलाये 5 सेकेंड रोक कर फिर इसे छोड़ दे इसे 1 दिन में काम से कम 10 बार जरूर करना चाहिए इसको करने से कम से कम समय में आपके गाल गोल मटोल होना शुरू हो जाएंगे।

14.खानपान में कर परिवर्तन

हमें अपने खान-पान का ध्यान जरूर रखना चाहिए अगर हम किसी प्रकार का गलत खाना खा रहे हैं। तो हमें उसमें परिवर्तन करना चाहिए हमें हरी सब्जी और फलों का सेवन करना चाहिए जो हमारे शरीर में पर्याप्त मात्रा में विटामिन पूरा करते हैं और यह हमारे चेहरे को भी कई प्रकार से मदद करते हैं, जिससे हमारे चेहरा गोल मटोल और सुंदर दिखाई देता है।

Frequently Asked Questions(FAQ).

5 मिनट मे गोल मटोल गाल कैसे पाए ?

दूध और शहद को मिलाकर करे मसाज

आजकल लोग सोचते है की कम से कम समय मे अपने गालों को कैसे गोल मटोल बना ले, लेकिन यह संभव नहीं है अगर आपको अपने गालों को गोल मटोल बनाना ही है तो आपको 1 चमच शहद और 2 चमच दूध को मिलाकर इसे अच्छी तरह से मिक्स कर ले फिर इसे अपने गालों पर गोलाकार मालिश करे 10 मिनट बाद इसे गुनगुने पानी से धो ले एसा करने से आप कुछ समय मे इसका असर दिखने लग जाएगा|

15 दिन मे गाल कैसे फुलाये ?

15 दिनों मे कोई भी अपने गालों को गोल मटोल नहीं बना सकता, लेकिन अगर आप अपने सही खानपान का ख्याल रखते है और अपने चेहरे की अच्छी देखभाल करते है और अपने चेहरे की नेचुरल तेलों से मालिश करते है और नियमित व्यायाम करते है तो आप अपने गालों को 15 दिनों मे चमक और कसाव जरूर देखने को मिलेगा|

क्या खाए जो गाल फूल जाए ?

सूखे और पिचके गालों को गोल मटोल और भरा हुआ बनाने के लिए कोई भी एक एसी चीज नहीं है जिसको खाकर अपने गालों को भरा या फुला सकते है, इसके लिए हमे अपने स्किन केयर रूटीन मे परिवर्तन करना होगा जैसे की शुद्ध कैलोरी , हेल्दी फैट और शुद्ध आहार वाले भोजन को अपने आहार मे शामिल करना पड़ेगा|

गाल क्यों बैठ जाते है ?

गालों का पिचकना या सुखना मुख्य रूप से इसका कारण यह है की अचानक से वजन का कम होना, और कॉलेजन , और चेहरे की फैट कम होना , पनि की कमी के कारण आदि हो सकते है तो हमे इन सभी बातों का अच्छी प्रकार से ध्यान रखना चाहिए ताकि हम लोग इसका शिकार ना बने और हमारा चेहरा चमकदार और खूबसूरत नाज आए |

पिचके हुए गालों को फूलने का तरीका ?

अपने पिचके हुए गालों को भरने या फूलने के लिए हमे संतुलित आहार का सेवन जरूर करना चाहिए , और भरपूर मात्रा मे पानी जरूर पिन चाहिए क्योंकि पनि हमारे गालों के लिए ही नहीं बल्कि हमारे शरीर के लिए भी बहुत जरूरी होता है और हमे गुब्बारे फूलने का व्यायाम जरूर करना चाहिए |

Disclaimer – इन सभी सुझावों का इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले हम इनकी पुष्टि नहीं करते यह लोगों द्वारा और इंटरनेट द्वारा जानकारी प्राप्त करी गई है।

Leave a Comment