दोस्तों आजकल मोटापा एक बीमारी बन चुकी है और हर कोई इसी से परेशान है लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताएंगे जिससे आप मोटापे को बहुत ही कम समय में कम कर सकते हैं आईए जानते हैं घरेलू नुस्खों के बारे में,
Table of Contents
1.वजन को कैसे करे कम
आजकल लोग वजन से इसलिए जूझ रहे हैं क्योंकि आजकल लोग सेहत पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देते हैं जैसे की तली भुनी हुई चीज ज्यादा खाना पसंद करते हैं इसी वजह से आजकल हमारे भारत देश में ज्यादातर लोग इस बीमारी से जूझ रहे हैं लोग हरी सब्जियां फल फ्रूट छोड़कर तली भुनी हुई चीज खाने में ज्यादा खाने में महत्व रखते हैं और बाद में उन्हें पछतावा पर होता है लेकिन तब तक मोटापा बढ़ चुका होता है लेकिन अगर आप भी इस चीज से जूझ रहे हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि हम आपको देसी नुस्खे बताएंगे जो घर में ही चीज उपयोग करके आप अपने मोटापे को कम कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- ठंडी में वजन कम कैसे करे
2.काला जीरा, अजवाइन और मेथी
यह रहा आप लोगों के सामने पहला तरीका जिसमें हम जानेंगे कि अजवाइन काला जीरा और मेथी का उपयोग कैसे करें कि वजन कम हो, दोस्तों इन तीनों चीजों को बराबर मात्रा में ले और तीनों को पाउडर बना लें अब उसे चाहे शाम को भिगोकर रख दे सुबह उसका पानी भी पी सकते हैं या फिर उसके पाउडर की फंकी भी ले सकते हैं क्योंकि दोस्तों अजवाइन पाचन तंत्र को सही करती है और काला जीरा पेट में जमी चर्बी को कम करने में सहायता करता है इसको आप कुछ दिन तक इस्तेमाल करेंगे तो असर जरूर देखने लगेगा।
3.शहद और दालचीनी के पानी का सेवन
दोस्तों अगर इसका भी इस्तेमाल आप अच्छे तरीके से करते हैं तो यह भी बहुत ज्यादा मदद करता है फैट घटाने में इसके लिए आपको एक गिलास पानी लेना है और उसमें दाल चीनी के दो-तीन टुकड़े डाल देने हैं और उसे उबाल लेना है उसके बाद उसे ठंडा होने देना है फिर उसे पानी में शहद मिलाकर पीना है। दालचीनी शरीर में शुगर क्रेविंग को कम करती है और इंसुलिन लेवल को संतुलित रखने में मदद करती है। इससे आपको मीठा खाने की इच्छा कम हो जाएगी जिससे आपका मोटापा कम होने लग जाएगा।
4.शहद और नींबू के पानी का सेवन
वजन कम करने के लिए दोस्तों शहद और नींबू का पानी के सेवन भी बहुत ही कारगर माना जाता है और कई लोग इस देसी लोग भी इस्तेमाल करते हैं, इसके लिए आपको एक गिलास गुनगुने पानी में शहर दो चम्मच मिले और इसे रोज सुबह खाली पेट पिए इसका इस्तेमाल करने पर भी आपको इसका असर बहुत जल्दी दिखेगा क्योंकि नींबू के साथ इसका मिश्रण पेट में जमा चर्बी को बहुत ही जल्दी बन करने में सहायता करता है और इसका असर कई लोगों को तो दो-तीन हफ्ते में ही देखने को मिल जाता है।
5.नींबू और पानी के मिश्रण का सेवन
दोस्तों आजकल लगभग हर कोई गुनगुने पानी के साथ नींबू का रस मिलाकर उसे मिश्रण को पीता है ताकि उसका पाचन क्रिया भी सही रहे और इससे सबसे बड़ी फायदा यह होता है कि यह आपकी पेट की चर्बी को भी बंद करने में बहुत ज्यादा मदद करता है तो आप इसका भी इस्तेमाल कर सकते हैं सुबह खाली पेट आपको बहुत जल्दी असर दिखेगा।
6.कच्चे लहसुन का सेवन
दोस्तों वजन घटाने के लिए लहसुन का सेवन भी बहुत फायदेमंद माना गया है इसका इस्तेमाल हमें रोज खाली पेट लहसुन की एक दो कलियां खान की आदत डालें और उसके बाद अच्छे से ब्रश करें मुंह को साफ करने तक लहसुन की खुशबू मुंह से ना आए माना जाता है कि लहसुन शरीर के मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे कैलोरी बहुत जल्दी बर्न होती है और वजन घटाने में सहायता मिलती है
7.सबसे जो जरूरी चीज है डाइट का ध्यान रखना
दोस्तों इन सभी चीजों का ध्यान रखते हुए सबसे पहले हमें अपनी डाइट का ध्यान जरूर देना चाहिए क्योंकि हम ज्यादातर तली भुनी चीज खाने के शौकीन होते हैं जो हमारे शरीर और स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक होती है इसलिए हमें अपने खाने में हरी सब्जी और फल फ्रूट और सलाद का सेवन ज्यादा करना चाहिए जिससे हमारे शरीर स्वस्थ और बीमारी मुक्त रहता है
8.Frequently Asked Questions(FAQ)
1. निकला हुआ पेट अंदर कैसे करें?
कैलोरी-डेफिसिट डाइट खाए मतलब आप ज्यादा खर्च करें और खाएं कम इससे आपका पेट धीरे-धीरे कम होगा और आपको रनिंग जैसी एक्सरसाइज करनी है इससे आपका पेट धीरे-धीरे काम होगा और आपको फास्ट फूड ज्यादा नहीं खाना है ।
2. क्या पीने से पेट की चर्बी कम होगी?
कुछ पीने से पेट की चर्बी कम नहीं होती है पर अगर आप पानी को गर्म करते हो उसमें नींबू मिलाकर सुबह खाली पेट पीते है तो उससे आपका पाचन तंत्र सही रहेगा और आपका पेट फूला फूला नहीं लगेगा और आपको एक्सरसाइज करेंगे तो आपका पेट धीरे-धीरे कम भी होगा ।
3. कौन सी ड्रिंक पेट की चर्बी जल्दी बर्न करती है?
वैसे तो कोई भी ड्रिंक आपकी पेट की चर्बी को कम नहीं कर सकती है पर ग्रीन टी नींबू का पानी जैसी चीज कहां जाता है कि यह आपके धीरे-धीरे पेट की चर्बी कम करते हैं अगर आप सही डाइट लेते हैं तो
4. क्या भूखे रहने से वजन कम होता है?
नहीं भूखे रहने से वजन एकदम से काम नहीं होता पर अगर आप बहुत ज्यादा दिन तक फास्ट रखते हैं तो आपका वजन धीरे-धीरे कम होने लगता है पर आपको इससे कमजोरी और काफी शरीर की दिक्कत आ सकते हैं
5. रात में क्या खाएं जिससे वजन कम हो?
रात में हमें एनर्जी की कम जरूरत होती है क्योंकि हमें सोना होता है इसीलिए आप हल्का खाना खाए और कम कैलोरी वाला खाएं
Disclaimer – इन सभी सुझावों का इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले हम इनकी पुष्टि नहीं करते यह लोगों द्वारा और इंटरनेट द्वारा जानकारी प्राप्त करी गई है